new epaper

ईरान के फिल्‍म निर्माता जफर पनाही को 78वें कान फिल्‍म महोत्‍सव में शीर्ष पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है –

ईरान के फिल्‍म निर्माता जफर पनाही को 78वें कान फिल्‍म महोत्‍सव में शीर्ष पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। उनकी फिल्‍म इट वाज जस्‍ट एन एक्सिडेंट को प्रतिष्ठित पाल्‍मे डि ओर पुरस्‍कार प्रदान किया गया है। फिल्‍म महोत्‍सव की प्रमुख स्‍पर्धा में 22 फिल्‍म प्रदर्शित की गई।

    श्री पनाही को ईरान सरकार के कडे आलोचक के तौर पर जाना जाता है और उन्‍हें कई बार गिरफ्तारी का सामना भी करना पडा है।

    महोत्‍सव में जब श्री पनाही को पुरस्‍कार देने की घोषणा की गई तो दर्शकों ने खडे होकर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने ईरान में स्‍वतंत्रता के महत्‍व पर अपने विचार रखे। उन्‍होंने कहा कि किसी के भी पहनावे और बोलने पर कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए।

daily English Newspaper of Chhattisgarh

Central Chronicle is daily English Newspaper of Chhattisgarh. Central Chronicle has own website www.centralchronicle.in it is first news website in Chhattisgarh.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
📖 Book Central Chronicle Newspaper